रवीन्द्र गोयल
निर्देशक | वरिष्ठ पत्रकार | डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता | रंगकर्मी
व्यक्तिगत विवरण
पत्रकारिता, डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण और रंगमंच में 31 वर्षों से अधिक का अनुभव। देश और विदेश में ज़मीनी स्तर की रिपोर्टिंग, जिसमें आदिवासी अंचलों से लेकर युद्ध क्षेत्र` तक शामिल हैं। साथ ही अनेक सरकारी व निजी संस्थानों के लिए जनसंचार परियोजनाओं, सामाजिक अभियानों और सांस्कृतिक दस्तावेज़ों का निर्देशन।
सदैव हिंदी को एक संवादशील, सशक्त और आत्मविश्वासपूर्ण भाषा के रूप में प्रस्तुत किए जाने का प्रयास। वर्तमान में“हिंदी में प्रशासन – आत्मनिर्भर भारत की पहचान” मानते हुए लोगों को इसमें सहजता और प्रभावशीलता के साथ काम करने के लिए प्रेरित कर रहा हूँ।
अनुभव
सच कम्युनिकेशन प्रा. लि.
(2009 – वर्तमान)
सृजनात्मक निदेशक
- डॉक्यूमेंट्री, टेलीविज़न धारावाहिक, जन-जागरूकता फिल्में, कॉर्पोरेट फिल्में
- सरकारी अभियानों व संस्थानों के लिए सामाजिक संप्रेषण आधारित परियोजनाओं का निर्देशन
- गैर सरकारी संस्थाओं के लिए जिंगल, विडियो और ऑडियो धारावाहिक निर्माण
ज़ी न्यूज़ लिमिटेड
(1998 – 2009)
वरिष्ठ संवाददाता
- छत्तीसगढ़ से लेकर कश्मीर और काबुल तक की ग्राउंड रिपोर्टिंग
- “स्पेशल करेस्पॉन्डेंट”, “क्राइम फाइल” जैसे कार्यक्रमों का एंकरिंग व निर्माण
- प्रमुख अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की कवरेज: आगरा सम्मेलन, 9/11, नेपाल राजपरिवार हत्याकांड, गुजरात दंगे आदि
रंगमंच व संस्कृति
- अध्यक्ष – सुतनुका परफ़ॉर्मिंग आर्ट्स संस्था
- सदस्य – छत्तीसगढ़ विजुअल आर्ट सोसायटी
- अभिनय, निर्देशन और लेखन में सक्रिय भूमिका; 25 से अधिक नाटकों का निर्देशन, कई चर्चित मंचन
प्रमुख विशेषताएँ
- हिंदी व अंग्रेज़ी में बहुभाषी संप्रेषण
- ग्राउंड रिपोर्टिंग और सांस्कृतिक शोध
- प्रशासनिक विषयों पर सरल भाषा में सामग्री निर्माण
- पत्रकारिता, फ़िल्म, रंगमंच और भाषा शिक्षा का त्रिवेणी संगम
- राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सामाजिक और राजनीतिक संदर्भों की गहरी समझ
हिंदी कार्यशालाओं हेतु विशेष योगदान
प्रशासनिक हिंदी – सरलता के साथ गरिमा”
विषय पर कार्यशालाएँ
सरकारी कार्यालयों, केंद्र शासित संस्थानों,
और प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण
सरल हिंदी लेखन, अनुवाद, वाक्य सरलीकरण
और संवादात्मक अभ्यास में विशेषज्ञता
हिंदी को आत्मविश्वास के साथ प्रयोग करने हेतु
प्रेरणात्मक व्याख्यान
